| शब्द का अर्थ | 
					
				| छंट					 : | क्रि० वि० [हिं० झट ?] शीघ्र। जल्दी। उदाहरण–कहै सखी सूँनीर लै रावल छंट उनय।–जटमल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटना					 : | अ० [हिं० छाँटना] १. किसी वस्तु अथवा उसके किसी अंश का कटकर अलग होना। जैसे–सिर के बाल या पेड़ की डाल छँटना। २. किसी का अपने वर्ग या समूह से अलग होना। जैसे–दल में से चार आदमियों का छँटना। ३. किसी वस्तु में से अतिरिक्त, अनावश्यक या फालतू अंश निकालकर अलग होना। जैसे–कार्यालय से कर्मचारी छँटना। ४. छिन्न-भिन्न या तितर-बितर होना। जैसे–बादल छँटना, भीड़ छँटना। ५. किसी क्रिया के फलस्वरूप कम होना या नष्ट हो जाना। न रह जाना। जैसे–आँख की लाली छँटना, कपड़े की मैल छंटना। ६. चुन कर अच्छी वस्तुएँ अलग रखी जाना। जैसे–ये अनार छँटे हुए हैं। पद–छंटा हुआ=चालाक या धूर्त्त (व्यक्ति)। ७. आकार या मोटाई में कम होना। क्षीण होना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटनी					 : | स्त्री० [हिं० छाँटना] १. छाँटने या छाँटे जाने की क्रिया या भाव। छँटाई। २. किसी काम या कार्यालय में लगे हुए आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों या कार्यकत्ताओं को निकालकर अलग करने या सेवा से हटाने का काम। (रिट्रेन्चमेंट)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटवाना					 : | स० [हिं० छाँटना का प्रे० रूप] छाँटने का काम दूसरे से कराना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटाई					 : | स्त्री० [हिं० छाँटना] १. छाँटने की क्रिया, भाव या मजदूरी। २. दे० ‘छँटनी’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटाना					 : | स०=छँटवाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटाव					 : | पुं० [हिं० छाँटना] छाँटने की क्रिया या भाव । छँटाई। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटुआ					 : | वि० [हिं० छाँटना] १. छाँटकर निकाला हुआ। (पदार्थ) २. जिसमें से अच्छी वस्तुएँ निकाल ली गई हों। बचा-खुचा या रद्दी। जैसे–छँटुआ माल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटैल					 : | वि० [हिं० छाँटना] १. छँटुआ। (दे०) २. (व्यक्ति) जो बहुत ही धूर्त हो। छँटा हुआ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| छँटौनी					 : | स्त्री०=छँटनी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |