शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंचल  : पुं० [सं०√अंञ्च (गति)+अलच्] १. सीमा के आस पास का प्रदेश। २. किसी क्षेत्र का कोई पार्श्व। ३. किसी चीज के सिरे पर पड़ने वाला भाग, सिरा। ४. दे० ‘आँचल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँचला  : पुं० [सं० अंचल] १. कमर में धोती के स्थान पर लपेटा जाने-वाला कपड़े का टुकड़ा। (साधु) २. दे० ‘आँचल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंचलिक  : वि० [सं० अंचल+ठन्-इक्] अंचल-संबंधी। जैसे—अंचलिक उपन्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ