शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंटी  : स्त्री० [सं० अष्टि) १. दो उंगलियों के बीच की जगह। मुहावरा—अंटी मारना—(क) जुआ खेलते समय (बेईमानी से) उँगलियों से कौड़ी छिपा रखना। (ख) चालाकी से कोई चीज छिपा लेना या दबा लेना। २. वह मुद्रा जिसमें हाथ की उँगली पर दूसरी उँगली (विशेष तर्जनी पर मध्यमा) चढ़ी हो। ३. कमर पर पड़ने वाली धोती की लपेट जिसमें लोग रूपये पैसे आदि रखते हैं। ४. सूत आदि की लच्छी अंटिया। ५. लकड़ी का वह चक्का जिस पर सूत आदि लपेटते हैं। अटेरन। ६. कान में पहनने की एक प्रकार की बाली। ७. मन में पड़ने वाली गाँठ, आँट। ८. कुश्ती का एक पेच। मुहावरा—अंटी देना या मारना=प्रतिद्धंती को गिराना या हराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंटी-बाज  : वि० [हि० अंटी+बाज] छल या धूर्त्तता से दूसरे का धन उड़ा लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ