शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंत्या  : स्त्री० [सं० अंत्य-टाप्] अंत्यज जाति की स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंत्याक्षर  : पुं० [सं० अंत्य-अक्षर, कर्म०स०] १. किसी शब्द या पद का अंतिम अक्षर। २. वर्ण माला का अंतिम अक्षर ‘ह'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंत्याक्षरी  : स्त्री० [सं० अंत्याक्षर+अच्-डीष्] किसी के द्वारा कहे हुए पद्य या श्लोक के अंतिम अक्षर य शब्द से प्रारम्भ किया हुआ नया पद्य या श्लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंत्यानुप्रास  : पुं० [सं० अंत्य-अनुप्रास, कर्म० स०] अनुप्रास शब्दालंकार का एक भेद जिसके अनुसार किसी पद्य के चरणों के अंतिम अक्षर या अक्षरों में सादृश्य होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंत्यावसायी (यिन्)  : वि० [सं० अंत्य-अव√ सो (नष्ट करना) +णिनि] अत्यन्त छोटी या नीच जाति का (आदमी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंत्याश्रम  : पुं० [सं० अंत्य-आश्रम, कर्म० स०] वर्णाश्रम में अंतिम अर्थात् चौथा आश्रम। सन्यास आश्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंत्याश्रमी (मिन्)  : वि० [सं० अंत्याश्रम+इनि] अंतिम आश्रम में रहने वाला। पुं० सन्यासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ