शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंस  : पुं० [सं० अश्व] घोड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [सं० अंश] १. अंश, भाग, हिस्सा। २. तत्त्व। ३. सारभाग। ४. कंधा। उदाहरण—अंसनि धनु सर-कर कमलनि कटि कसे हैं निखंग बनाई।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंसु  : पुं०=अंशु (किरण)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँसुआ  : पुं०=आँसू।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँसुआना  : अ० [सं० अश्रु] आँखों में आँसू भर आना। आँख डबडबा जाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँसुवा  : पुं०=आँसू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ