शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अकृत  : वि० [सं० √कृ (करना)+ क्त, न० त०) १. जो किया न गया हो। (अन्डन) २. जो ठीक प्रकार से न किया गया हो। ३. जो किसी का बनाया न हो। स्वयंभू। ४. प्राकृतिक। ५. निकम्मा। व्यर्थ का। ६. जो अभी ठीक या पूरा न हुआ हो। ७. जिसका पूरा विकास न हुआ हो। पुं० १. अधूरा काम। २. कारण। ३. मोक्ष। ४. स्वभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृत-कार्य  : वि० [सं० न० ब०] जिसे अपने कार्य में सफलता न हुई हो। विफल-मनोरथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृतज्ञ  : वि० [सं० न० त०] (भाव० अकृतज्ञता) जो कृतज्ञ न हो। उपकार न माननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृतज्ञता  : स्त्री० [सं० अकृतज्ञ+तल्-टाप्) अकृतज्ञ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृता  : स्त्री० [सं० कृ (करना)+क्त-टाप्, न० त०) ऐसी कन्या जिसे पिता ने पुत्रिका न बनाया हो। वि० दे० ‘पुत्रिका'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृतात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० न-कृत-आत्मन्, न० ब०) १. अज्ञानी। २. (साधक) जिसे ईश्वर के दर्शन न हुए हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृति  : वि०=अकृती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृती (तिन्)  : वि० [सं० न०.त०) १. काम न करने योग्य। निकम्मा। २. जो दक्ष या पटु न हो। अनाड़ी। ३. जिसने कुछ भी न किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृत्य  : वि० [सं० न० त०] जो करने के योग्य न हो। पुं० दुष्कर्म। बुरा काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृत्यकारी (रिन्)  : वि० [सं० अकृत्य√कृ+णिनि) बुरे काम करने वाला। कुकर्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृत्रिम  : वि० [सं० न० त०] १. जो कृत्रिम या बनावटी न हो। असली। सच्चा। २. स्वाभाविक। ३. जिसमें छल-कपट या दिखावट न हो। जैसे—अकृत्रिम प्रेम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकृत्स्न  : वि० [सं० न० त०] जो पूरा न हुआ हो। अधूरा या अपूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ