शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अक्रिय  : वि० [सं० न० ब०] १. जो कुछ भी न कर रहा हो। क्रियाहीन। २. जो अभी अपना प्रभाव या फल न दिखा रहा हो। ३. सब प्रकार की चेष्टाओं से रहित। जड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्रिया  : स्त्री० [सं० न० त०] अक्रिय होने की अवस्था या भाव। क्रियाहीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्रियावाद  : पुं० [सं० क्रियावाद, ष० त० अक्रियावाद, न० त०] बौद्ध दर्शन का एक सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि मनुष्य की क्रियाओं का कोई अच्छा या बुरा फल नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ