शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अखंडन  : पुं० [सं० न० त०] १. खंडन का अभाव। खंडन न होना। २. स्वीकार। ३. परमात्मा। ४. काल। वि० [सं० न० ब०] १. जिसका खंडन न हुआ हो। अखंडित। २. जिसका खंडन न हो सके। अखंडनीय। ३. पूरा। समूचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अखंडनीय  : वि० [सं० न० त०] १. (पदार्थ) जिसके खंड या टुकड़े न हो सकें। २. (मत या सिद्वान्त) जिसका खंडन न हो सके। जिसे अन्यथा सिद्ध न किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ