शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगड़  : स्त्री०=अकड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगड़वत्ता  : वि० [सं० ग्रोद्वत=बढ़ा-चढ़ा] बहुत ऊँचा बड़ा या भारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगड़-बगड़  : वि० [अनु० या सं० अकटा-विकटा (देवियाँ)] १. बे-सिर पैर का। ऊलजलूल। २. जिसका कोई क्रम न हो। क्रम विहीन। ३. निकम्मा। व्यर्थ का। स्त्री० १. बे-सिर पैर की बात। २. ऐसा काम जिसका कोई क्रम निर्धारित न हो। ३. व्यर्थ का प्रलाप या काम। अनुपयोगी कार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगड़म-बगड़म  : वि०, पुं० =अगड़-बगड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगड़ा  : पुं० [?] ज्वार-बाजरे की ऐसी बाल, जिसके दाने निकाल लिए गये हों। खुखड़ी। पुं०=अगण (पिंगल का)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ