शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अघोर  : वि० [सं० न० त०] जो घोर या भयानक न हो। २. [न० ब०] घोर से भी बहुत अधिक और बुरा। अत्यन्त घोर। पुं० १. शिव का एक रूप। २. इस रूप का उपासक एक पंथ या संप्रदाय। दे० ‘अघोरपंथ'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अघोर-नाथ  : पुं० [ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अघोर-पंथ  : पुं० [सं० अघोरपथ] शिव का उपासक एक संप्रदाय जो मद्य-मांस आदि का भी सेवन करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अघोरपंथी  : पुं० [हिं० अघोर पंथ] अघोरपंथ का अनुयायी। औघड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अघोरा  : स्त्री० [सं० अघोर+अच्, टाप्) भाद्रकृष्ण चतुर्दशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अघोरी  : पुं० [सं० अघोर+हिं० ई (प्रत्य)] अघोर-पंथ का अनुयायी। औघड़। वि० घृणित वस्तुओं का सेवन करने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ