शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अच्छ  : वि० [सं०√छो (काटना) +क, न० त०) १. अच्छा। निर्मल। २. स्वच्छ। स्त्री० [सं० अक्षि) आँख। नेत्र। पुं० १. दे० अक्ष। २. स्वच्छ जल। ३. शिव का नेत्र विशेषतः तीसरा नेत्र। ४. रावण का पुत्र, अक्षय कुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छत  : वि० , पुं०=अक्षत। क्रि० वि० निरंतर। लगातार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छय  : वि० =अक्षय।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छर  : वि० , पुं०=अक्षर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छरि  : स्त्री० [सं० अप्सरा) अप्सरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छरिअ (य)  : पुं० [सं० आश्चर्य) आश्चर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छा  : वि० [सं० अच्छ=स्वच्छ] [स्त्री० अच्छी, भाव, अच्छाई। अच्छापन] १. जो अपने वर्ग में उपकारिता, उपयोगिता, गुणपूर्णता आदि के विचार से औरों से बढ़कर और फलतः प्रशंसा या स्तुति के योग्य हो। जैसे—अच्छा आचरण, अच्छा उपदेश, अच्छा लड़का, अच्छा स्वभाव आदि। मुहावरा—अच्छा लगना=भला या सुन्दर लगना। पद—अच्छा खासा=(क) बहुत अधिक। (ख) बढ़ा-चढ़ा। २. आकार, रचना, प्रकार रूप आदि के विचार से देखने योग्य या सुन्दर। जैसे—अच्छा कपड़ा, अच्छा चित्र, अच्छा मकान। ३. प्रामाणिकता स्थिति आदि के विचार से जो किसी मानक के अनुरूप या प्रसम स्तर पर हो। जिसमें कोई खोट या मेल न हो। खरा। जैसे—अच्छा दूध, अच्छा सोना। ४. प्रसन्न और संतुष्ठ करने वाला। प्रिय या संतोषजनक। जैसे—अच्छी खबर, अच्छा खेल, अच्छा दृश्य आदि। ५. कल्याण या मंगल करनेवाला। शुभ। जैसे— अच्छा लग्न, अच्छा दिन, अच्छा मुहूर्त आदि। ६. लाभदायक या श्रेयस्कर। जैसे—(क) अच्छा हो कि आप भी चलें। (ख) कोई अच्छी नौकरी मिल जाए तो इसे छोड़ दें। ७. जैसा होना चाहिए ठीक वैसा। ८. परिस्थितियों आदि के विचार से उपयुक्त। फबनेवाला। जैसे—इस रंग की साड़ी पर काली गोट अच्छी रहेगी। ९. त्रुटि, दोष आदि से रहित। जैसे—अच्छा स्वास्थ्य या अच्छी तरकारी। १. रोग-रहित। नीरोग। जैसे—रोगी का अच्छा होना। मुहावरा—(रोगी को) अच्छा करना=तंदुस्त या नीरोग करना। ११. जो उच्चकोटि का या उत्तम न होने पर भी सन्तोषदनक हो। जैसे—अच्छी फसल। अच्छी पुस्तक। क्रि० वि० १. भली भाँति। उत्तम प्रकार से। २. ठीक या उपयुक्त अवसर पर। मुहावरा—अच्छे आना=(क) ठीक या उपयुक्त अवसर पर आना। (ख) ठीक प्रकार से बोना या बनना। ३. यदि यहीं बात है तो। जैसे—अच्छा, हम भी उनसे समझ लेगे। अव्य, आश्चर्य, उपेक्षा स्वीकृति आदि का सूचक अव्यय। जैसे—(क) अच्छा ! वह भी चले गये। (ख) अच्छा ! जाने दो। और (ग) अच्छा ! ऐसा ही सही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छाई  : स्त्री० [हिं० अच्छा] १. अच्छे होने की अवस्था या भाव। अच्छापन। २. विशेषता। खूबी। ३. सुन्दरता। ४. लाभ। फायदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छापन  : पुं० [हिं० अच्छा+पन (प्रत्यय)] अच्छे होने की अवस्था या भाव। अच्छाई। श्रेष्टता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छा-बिच्छा  : वि० [हिं० अच्छा] १. अच्छा समझ कर चुना या छाँटा हुआ। २. उत्तम। श्रेष्ठ। ३. चंगा। स्वस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छावाक  : पुं० [सं० अच्छ √वच् (बोलना)+घञ् नि० दीर्घ] सोम यज्ञ में होता का सहायक ऋत्विक्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छि  : स्त्री० [सं० अक्षि) आँख। उदाहरण—अच्छिनि उधार ऊधौ करहु प्रतच्छ लच्छ इति पसु पच्छिनि हूँ लाग है लगन मैं—रत्नाकर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिद्र  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसमें छेद या छिद्र न हो। २. जिसमें त्रुटि, दोष आदि न हों। निर्दोष। ३. जो भग्न न हो। अखंडित। पुं० १. ऐसा कार्य जिसमें कोई त्रुटि या दोष न हो। २. एक-सी बनी रहने की दशा या स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन  : अव्य० [सं० अस्मिन्वने श्रणे) १ शीघ्रता पूर्वक। २. अभी। उदाहरण—दरस हेत तिय लिखति पीय सियरावहु अच्छिन-सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन्न  : वि० [सं० न० त०] १. जो छिन्न (काटा, तोड़ा, फोड़ा) न गया हो। २. जिसे विभक्त न किया गया हो। ३. जिसके टुकड़े न किये जा सकते हो। अवियोज्य। (इनसेप, रेबल) ४. जो किसी एक ठीक या निश्चित क्रम से चलें। ५. अटूट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन्न-पत्र  : पुं० [सं० न० ब०] १. वह वृक्ष जिसकी पत्तियाँ किसी ऋतु में झड़ती न हों। सदा बहार पेड़। २. ऐसे पक्षी जिनके पर कटे न हों या काटे न गये हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन्नपर्ण  : पुं०=अच्छिन्न-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिय  : वि० =अच्छा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिर  : पुं० [सं० अक्षर) १. अक्षर। २. निमन्त्रण पत्र। उदाहरण—वंचि विचारिए दाहिमा निमित्त अच्छिर नूत-चन्द्रवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छुप्ता  : स्त्री० [सं० अक्षुप्ता) १. सोलह जैन देवियों में से एक। २. निष्पाप या शुद्ध आचरणवाली स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छे  : क्रि० वि० [हिं० अच्छा] १. अच्छी या ठीक तरह से। २. उपयुक्त या ठीक समय अथवा अवसर पर। जैसे—आप अच्छे आये, आप से भी सलाह ले लो। अव्य० एक अव्यय जिसका प्रयोग आश्चर्य, उपेक्षा आदि सूचित करने के लिए होता है। जैसे—आप भी अच्छे मिले जो पुस्तक ही हड़प गये। पुं० १. बड़े आदमी। श्रेष्ठ पुरुष। २. किसी के संबंध के विचार से श्रेष्ठ व्यक्ति या गुरुजन। जैसे—तुम्हारी क्या गिनती है। मैं तो तुम्हारें अच्छों से रुपये वसूल कर लूँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छेदिक  : वि० [सं० छेद√ठन्+इक, न० त०)=अच्छेद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छेद्य  : वि० [सं० न० त०] १. जिसे छेदा या भेदा न जा सके। २. जो छेदे या भेदें जाने के उपयुक्त या योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छोत  : वि०=अक्षत।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छोद  : वि० [सं० अच्छ-उदक, ब० स०) स्वच्छ या निर्मल जल वाला। पुं० हिमालय में कैसाल के पास का एक सरोवर। (कादंबरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छोदा  : स्त्री० [सं० अच्छोद+अच्-टाप्) एक नदी जो अच्छोद सरोवर से निकली हुई मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छोहिनी  : स्त्री०=अक्षौहिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ