शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अजान  : वि० (हिं० अ+जानना) १. न जाननेवाला अथवा जिसे कोई न जानता हो। २. (बालक) जिसे ज्ञान या बोध न हुआ हो। ३. (व्यक्ति) जिसे ज्ञान, बोध या समझ न हो। ४. (विषय या व्यक्ति) जिसके संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त न हुई हो। उदाहरण—(क) आये आगे किसी अजाने दूर देश से चलकर-निराला। (ख) मुस्कानों में उछल मृदु बहती वह किस ओर अजान-पन्त। पुं०=अज्ञान। पुं० (?) १. एक पेड़ जिसके नीचे जाने पर बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। २. एक प्रकार का धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजान  : स्त्री० (अ० अजान) मसजिद में से मुल्ला की वह पुकार जो मुसलमानों को नमाज पढ़ने के लिए आमंत्रित करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजानता  : स्त्री०=अजानपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजानपन  : पुं० [सं० अज्ञान प्रा० अञ्जान+हिं० पन) ज्ञान न होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजान-बीरो  : पुं० [सं० अजान+बीरो=पौधा) एक प्रकार का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजानि  : वि० [सं० नास्ति जाया यस्य, न० ब० जाया-नि आदेश) १. जिसकी पत्नी न हो। २. जिसकी पत्नी मर गयी हो। विधुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजानिक  : वि० [सं० अज-आन, ब० स०, अजान+ठन्-इक) बकरियों का व्यवसाय करने वाला। वि० १. दे० अजान। २. दे० अजानि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजाने  : क्रि० वि० १. अनजान में। २. बिना जाने।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ