शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अज्ञान  : वि० [सं० न० त०] (भाव० अज्ञानता) १. जिसे ज्ञान न हो। २. मूर्ख। पुं० (न० त०) १. सामान्य ज्ञान न होने की अवस्था या भाव। २. किसी विषय-विशेष का ज्ञान न होने की अवस्था या भाव। ३. मिथ्या ज्ञान। ४. मूर्खता। जड़ता। ५. जीवात्मा के गुण और गुण के कार्यों से विभिन्न तथा पृथक न समझने का अविवेख। (अधायत्म) ६. न्याय में निग्रह का एक स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अज्ञानतः  : क्रि० वि० [सं० अज्ञान+तस्) १. अज्ञान के कारण। अज्ञता-वश (किया हुआ) २. बिना जाने बुझे या समझे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अज्ञानता  : स्त्री० [सं० अज्ञान+तल्-टाप्) १. ज्ञान न होने की अवस्था या भाव। २. किसी वस्तु का ज्ञान कन होने की अवस्था या भाव। ३. मिथ्या ज्ञान। ४. मूर्खता। ना समझी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अज्ञानपन  : पुं०=अज्ञानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अज्ञानी (निन्)  : वि० [सं० न० त०] १. जिसे ज्ञान न हो। ज्ञान-शून्य। २. मूर्ख। न-समझ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ