शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अतिचार  : पुं० [सं० अति√चर् (गति) +घञ] १. औचित्य या सीमा का उल्लंघन करके इधर उधर चलना या आगे बढ़ना। २. अपने अधिकार या अधिकृत सीमा के बाहर अनुचित रूप से अपने सुख सुभीते के लिए इस प्रकार आगे बढ़ना कि दूसरे के अधिकार या सुख सुभीते में बाधा पहुँचे। (ट्रान्सग्रेशन) ३. बौद्ध भिक्षुओं का अपने नियमों और विधानो का पालन छोड़कर इधर-उधर की अनुचित बातों में पड़ना या जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिचारी (रिन्)  : वि० [सं० अतिचार+इनि] १. अतिचार अथवा अतिक्रमण करनेवाला। २. सीमा का अनुचित रूप से उल्लंघन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ