शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अत्र  : अव्य [सं० इदम् वा एतद्+बल् अ आदेश] १. यहाँ से। इस स्थान से। २. इस अवस्था से। पुं० १.=अस्त्र। २. अतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रक  : वि० [सं० अत्र+कन्] १. यहाँ का। २. इस लोक का। लौकिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रभवान (वत्)  : वि० [सं० अत्र (यहाँ प्रथमार्थ में बल् प्रयत्न) अत्रभवत्, कर्म० स०] [स्त्री० अत्रभवती] बहुत अधिक महान या श्रेष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रस्थ  : वि० [सं० अत्र√स्था (ठहरना) +क] इस लोक में रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रि  : पुं० [सं० √अद्(बंधन) +त्रिन्] १. सप्तऋषियों में से एक ऋषि का नाम। २. सप्तऋषि मंडल का एक तारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रिगुण  : वि० [सं० न-त्रिगुण, न० ब०] जो त्रिगुण (सत्, रज, और तम) से रहित या परे हो। त्रिगुणातीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रिज  : पुं० [सं० अत्रि√जन्(उत्पत्ति) +ड] अत्रि के पुत्र-चन्द्रमा, दत्तात्रेय तथा दुर्वासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रेय  : पुं० दे० आत्रेय।? (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अत्रैगुण्य  : पुं० [सं० न० त०] सत् रज और तम इन तीन गुणों का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ