शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अदत्त  : वि० [सं० न० त०] [स्त्री० अदत्त] १. जो दिया गया न हो। बिना दिया हुआ। २. जो नियम या विधि के अनुसार न दिया गया हो। ३. जो किसी तरह दिया न जा सकता हो और देने पर भी जिसे कोई पा या रख न सकता हो। ४. जिसका मूल्य आदि न चुकाया गया हो। (अनपेड) ५. कंजूस। कृपण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदत्त-दान  : पुं० [सं० ष०त०] अनुचित रूप से और बिना दी हुई वस्तु लेना। (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदत्त-पूर्वा  : स्त्री० [सं० दत्त-पूर्वा, सुप्सुपा समास, अदत्त-पूर्वा, न० त०] वह कन्या जिसकी मँगनी न हुई हो। कुँवारी कन्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ