शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अदाय  : वि० [सं० न० ब०] जो दाय या सम्पत्ति का अंश पाने का अधिकारी न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायगी  : स्त्री० [अ० अदा० से फा०] १. अदा करने की क्रिया या भाव। २. ऋण, देन व्यय आदि चुकाने या धन देने की क्रिया या भाव। (डिफ्रेइंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायाँ  : वि० [सं०√हिं० दायाँ=दाहिना]। १. प्रतिकूल। वाम। विरुद्ध। २. अशुभ। बुरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाया  : स्त्री० [हिं० अ√दया] १. दया या कृपा का अभाव। २. अवकृपा। नाराजगी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायाद  : वि० [सं० न० त०] १. जो सपिन्ड या सगोत्र न हो। २. जो उक्त कारण से संपत्ति का उत्तराधिकारी न हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायिक  : वि० [सं० दाय√ठन्-इक,न० त०] जिसका दाय या उत्तरादिकार से संबंध न हो। वि० [सं० न० ब०] जिसका कोई उत्तरादिकारी न हो। ला-वारिस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ