शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अदायाँ  : वि० [सं०√हिं० दायाँ=दाहिना]। १. प्रतिकूल। वाम। विरुद्ध। २. अशुभ। बुरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाया  : स्त्री० [हिं० अ√दया] १. दया या कृपा का अभाव। २. अवकृपा। नाराजगी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायाद  : वि० [सं० न० त०] १. जो सपिन्ड या सगोत्र न हो। २. जो उक्त कारण से संपत्ति का उत्तराधिकारी न हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ