शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनागत  : वि० [सं० न-आगत, न० त०] १. जो अभी पास या सामने न आया हो। अनुपस्थित। अप्रस्तुत। २. भावी। होनहार। ३. अ-परिचित। अज्ञात। ४.अनादि। ५. अद्भुत। विलक्षण। क्रि० वि० अचानक। सहसा। पुं० १. संगीत शास्त्र के अनुसार एक ताल। २. आगे आनेवाला समय। भविष्यत्काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनागत-वक्ता (क्त्)  : पुं० [ष० त०] भविष्य की बात कहने वाला। भविष्यद्-वक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनागति  : स्त्री० [सं० न-आगति, न० त०] १. आगमन न होना। न आना। २. न पाना। अप्राप्ति। ३. गति या पहुँच न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ