शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनाद  : पुं० [सं० ?] एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में मगण, यगण, गुरु और लघु होता है। इसे वाणी भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादर  : पुं० [सं० न-आदर, न० त०] [वि० अनादृत,अनादरणीय] १. आदर न होना। निरादर। अपमान। अप्रतिष्ठा। बेइज्जती। २. साहित्य में एक अलंकार जिसमें कोई दूसरी वस्तु प्राप्त करने की आशा से किसी प्राप्त वस्तु के अनादर का उल्लेख होता है। वि० [न० ब०] जिसका आदर न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादरण  : पुं० [सं० आ√दृ (आदर)+ल्युट्। अन० त०] [भूत० कृ० अनादृत] १. अनादर या अपमान करने की क्रिया या भाव। २. बंको आदि में किसी देयक या प्राप्यक का इसलिए अस्वीकृत होना और उसका धन न चुकाया जाना कि उस पर हस्ताक्षर करने वाले के खाते में उसका इतना धन जमा नहीं। (डिस्-आँनरिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादरणीय  : वि० [सं० न-आदरणीय, न० त०] १. जो आदर या अधिकारी का पात्र न हो। २. तिरस्कार या अवहेलना के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादरित  : वि० [सं० अनादर+इतच्] १. जिसका आदर न किया गया हो। २. जिसका अनादर किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादि  : वि० [सं० न-आदि, न० ब०] १. जिसका आदि या आरंभ न हो। २. जो सदा से बना चला आ रहा हो। ३. परमात्मा का एक विशेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादित्व  : पुं० [सं० अनादि+त्व] १. अनादि होने की अवस्था या भाव। २. नित्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादि-निधन  : वि० [सं० अनादि-निधन, द्व०,०न-आदि निधन, न० ब०] १. जिसका आदि अंत न हो। २. नित्य। ३. परमेश्वर का एक विशेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादिष्ट  : वि० [सं० न-आदिष्ट,न० त०] १. जिसे आदेश या आज्ञा न मिली हो। २. जिसके लिए आदेश या आज्ञा न दी गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादि-सिद्धि  : वि० [पं० त०] जो अनादि काल से चला आ रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादृत  : वि० [सं० न-आदृत, न० त०] १. जिसका आदर या अपमान हुआ हो। २. जिसका आदर या सम्मान न किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादेय  : वि० [सं० न-आदेय, न० त०] (पदार्थ) जो ग्रहण करने या लिये जाने के योग्य न हो। अग्राह्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादेश  : पुं० [सं० न-आदेश, न० त०] आदेश या आज्ञा का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनादेश-कर  : वि० [सं० न-आदेश न० ब०, अनादेश-कर, ष० त०] १. बिना आज्ञा के करने वाला। २. ऐसा काम करने वाला जिसके लिए आज्ञा न मिली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाद्यंत  : वि० [सं० आदि-अंत, द्व० स० न-आद्यंत, न० ब०] जिसका न तो आरंभ या आदि हो और न अंत। सदा से चला आने और सदा बना रहनेवाला। पुं० शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाद्य  : वि० [सं० न-आद्य, न० त०] १. अनादि। २. अभक्ष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाद्यवंत  : वि० [सं० अनादि-अनंत, द्व० स०]=अनाद्यंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ