शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनास  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसे नाक न हो। बिना नाक वाला। २. नकटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनासक्त  : वि० [सं० न-आसक्त, न० त०] १. जो आसक्त न हो। २. अलग या दूर रहनेवाला। निर्लिप्त। (डिटैच्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनासक्ति  : स्त्री० [सं० न-आसक्ति,न० त०] १. आसक्ति या अनुराग न होना। २. दूर, अलग या उदासीन रहना। अलगाव। (डिटैचमेण्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनासती  : स्त्री० [?] कु-समय। कु-अवसर। (डिं)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनासिक  : वि० [सं० न-नासिक, न० ब०] १. बिना नाक का। २. नकटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनासीन  : वि० [सं० न-आसीन, न० त०] १. जो आसीन या बैठा हुआ न हो। अपने आसन, स्थान आदि से हटा हुआ। २. अपने पद या आधिकारिक स्थान से हटाया हुआ। (अन-सीटेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनास्था  : स्त्री० [सं० न-आस्था, न० त] १. आस्था या श्रद्धा न होना। २. विश्वास न हो। ३. अनादर। ४. उदासीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनास्वाद  : वि० [सं० न-आस्वाद, न० ब०] बिना स्वाद का। विरस। पुं० [न० त०] स्वाद का न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनास्वादित  : भू० कृ० [सं० न-आस्वादित, न० त०] जिसका स्वाद न लिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ