शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुभव  : पुं० [सं० अनु√भू (होना)+अप्] [वि० अनुभाव्य, अनुभवी, बू० कृ० अनुभूत] १. कष्ट, सुख आदि के रूप में होनेवाला ज्ञान। अनुभूति। जैसे—ताप या शीत का अनुभव। २. बहुत से काम प्रयोग आदि करते रहने और देखने-सुनने आदि से प्राप्त ज्ञान-पुंज जो (उनकी स्मृतियों से भिन्न) होता है। तजरुबा। (एक्सपीरिएन्स) जैसे—उन्हें चिकित्सा (या व्यापार) का अच्छा अनुभव है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुभवना  : स० [सं० अनुभव] १. अनुभव प्राप्त करना। २. अनुभूति से युक्त होना। अनुभूति प्राप्त करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुभविता (तृ)  : पुं० [सं० अनु√भू+तृच्] वह जो अनुभव करता हो। अनुभव करनेवाला। जैसे—मन अनुभविता और अनुभाव्य दोनों है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुभवी (विन्)  : वि० [सं० अनुभव+इनि] १. जिसे कोई या किसी प्रकार का अनुभव हो। २. जिसने किसी काम या विषय का अच्छा अनुभव प्राप्त किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ