शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुलोम  : पुं० [सं० अव्य० स० अच्] १. ऊँचे की ओर से नीचे की ओर या बड़े से छोटे की ओर आने का क्रम। उतार। २. संगीत में, ऊँचे स्वर से क्रमशः नीचे स्वरों का उच्चारण। अवरोह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोमज  : वि० [सं० अनुलोप√जन् (उत्पन्न होना)+ड] अनुलोम विवाह से उत्पन्न (संतान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोम-जन्मा (न्मन्)  : वि० [ब० स०]=अनुलोमज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोमतः  : अव्य० [सं० अनुलोम+तस्] अनुलोमवाले क्रम से या ऐसे क्रम के विचार से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोमन  : पुं० [सं० अनुलोम+क्विप्+ल्युट्-अन] १. पेट का मल बाहर निकालने के लिए उपाय या प्रयत्न करना। २. ऐसी औषधि जिससे पेट का मल बाहर निकले।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोम-विवाह  : पुं० [सं० सं० तृ० त०] ऐसा विवाह जो ऊँचे वर्ण के पुरुष तथा नीचे वर्ण की स्त्री में हो। जैसे—वैश्य और शूद्र का विवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोमा  : स्त्री० [सं० अनुलोम+अच्-टाप्] वह स्त्री जो अपने पति से नीची जाति की हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुलोमा सिद्धि  : स्त्री० [सं० व्यस्तपद] नरगवासियों, देशवासियों तथा सेनापतियों को दान तथा भेद से अपने अनुकूल करना। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ