शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुसर  : वि० [सं० अन√सृ(गति)+ट] अनुसरण करनेवाला। पुं० १. अनुचर। २. साथी। क्रि० वि० =अनुसार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसरण  : पुं० [सं० अनु√सृ+ल्युट्-अन] १. किसी के पीछे या बाद में आना। किसी के पीछे उसी दिशा में चलना। २. किसी के आदेश, आज्ञा आदि के अनुसार चलना। ३. अनुकरण। ४. अनुकूल आचरण। ५. प्रथा। ६. अभ्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसरता  : पुं० [सं० अनुसर्त्तू, हिं० अनुसरण] १. वह जो किसी का अनुसरण करे या उसके पीछे-पीछे चले। अनुगामी। २. सेवक, दान या नौकर। उदाहरण—बहुत पतित उद्धार किये तुम, हौं जिनको अनु सरतो।—सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसरना  : अ० [हिं० अनुसरण] १. किसी के पीछे-पीछे चलना। अनुगमन करना। उदाहरण—जिमि पुरुषहिं अनुसर परछाँहीं।—तुलसी। २. कोई बात मानकर उसके अनुसार काम करना। ३. नियम या निश्चय के अनुसार चलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसर्प  : पुं० [सं० अत्या० स०] साँप की तरह जीव या प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ