शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनूप  : वि० [सं० अनुपम] १. जिसकी कोई उपमा न हो सकती हो। उपमा-रहित। २. अद्वितीय। निराला। ३. अति सुन्दर। वि० [सं० अनु-आप, प्रा० ब० अच्, ऊत्व] १. जल के पास या निकट वाला। २. जिसमें जल की अधिकता हो। ३. दलदलवाला। पुं० १. वह स्थान जहाँ जल अधिक हो। जल-प्राय देश। २. तालाब। ३. दलदल। ४. मेढ़क। ५. किनारा। ६. तीतर की जाति का पक्षी। ७. हाथी। ८. भैंस। ९. नर्मदा घाटी का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनूप नराच  : पुं० [सं० ] पंच-चामर (छंद) का एक भेद या रूप जिसके प्रत्येक चरण में ज, र, ज, र, ज और गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनूपम  : वि० =अनुपम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनूपान  : पुं०=अनुपान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ