शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपकर्ष  : पुं० [सं० अप√कृ (खींचना)+घञ्ग्] १. नीचे या पीछे की ओर खींचना। २. घटाव या उतार होना। ३. पद, महत्त्व, मान-मर्यादा आदि में कमी होना। (डेरोगेशन) ४. पतन होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपकर्षक  : पुं० [सं० अप√कृष्+ण्युल्-अक] १. अपकर्ष करनेवाला। २. जिससे अपकर्ष होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपकर्षण  : पुं० [सं० अप√कृष्+ल्युट्-अन] १. अपकर्ष करने या होने की क्रिया या भाव। २. नीचे या पीछे की ओर खींचा जाना। ३. कमी या ह्वास करना। घटाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपकर्षित  : भू० कृ०=अपकृष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ