शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपगंड  : वि० [सं० प्रा० स०] दे० ‘अपोगंड’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपग  : वि० [सं० अप√गम् (जाना)+ड] [स्त्री० अपगा] १. दूर हटनेवाला। २. नीचे या पीछे जानेवाला। ३. बुरे मार्ग पर जानेवाला। वि० [सं० अ+पग] जिसके पग या पैर न हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगत  : वि० [सं० अप√गम्+क्त] १. जो अपने ठीक मार्ग से इधर-उधर हो गया हो। २. दूर हटा हुआ। ३. आँखों से ओझल। ४. मरा हुआ। मृत। ५. नष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगति  : स्त्री० [सं० अप√गम्+क्तिन्] १. निकृष्ट या बुरी गति। दुर्गति। २. नीचे की ओर अर्थात् अनुचित या बुरे मार्ग पर होना। ३. पतन। ४. दूर भागना या हटना। ५. नाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगम  : पुं० [सं० अप√गम्+घञ्] =अपगमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगमन  : पुं० [अप√गम्+ल्युट्-अन] १. नीचे की ओर या बुरे मार्ग पर जाना। २. छिप या भाग जाना। ३. अलग होना। ४. प्रस्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगर  : वि० [सं० √गृ (शब्द)+अप्] १. निंदा या शिकायत करनेवाला। २. गाली देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगर्जित  : वि० [सं० अप√गर्ज् (शब्द)+क्त] न गरजनेवाला। गर्जन-रहित (बादल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपगा  : स्त्री० [सं० अप√गम् (जाना)+ड-टाप्] =आपगा (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ