शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपच  : वि० [सं० √पच् (पाक)+अच्, न० त०] न पचनेवाला। पुं० १. अन्न के न पचने की दशा या भाव। २. भोजन न पचने का रोग। (इनडाइजेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचय  : पुं० [सं० अप√चि (इकट्ठा करना)+अच्] १. कमी, क्षति, क्षय, घाटा, हानि या ह्रास होने की क्रिया या भाव। २. लेन या प्राप्य के संबंध में होनेवाली रिआयत या कमी। छूट। (अबेटमेन्ट) ३. व्यय। ४. विफलता। पुं० [सं० अपचाय] आदर। सम्मान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचरण  : पुं० [अप√चर् (गति)+ल्युट्-अन] =अपचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचरित  : भूं० कृ० [सं० अप√चर्+क्त] जिसके प्रति अपचरण हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचायित  : वि० [सं० अप√चाय् (पूजा)+क्त] पूजित। सम्मानित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचार  : पुं० [सं० अप√चर्+घञ्] १. अनुचित, बुरा या निकृष्ट आचरण। दुर्व्यवहार। २. अनिष्ट। बुराई। ३. अनादर। ४. निंदा। ५. अपयश। ६. स्वास्थ्यनाशक व्यवहार। कुपथ्य। ७. अभावहीनता। ८. भूल। ९. दोष। १. भ्रम। ११. अपने अधि-क्षेत्र या सीमा से बाहर जाने अथवा दूसरे के अधिक्षेत्र या सीमा में अनाधिकार प्रवेश करने की क्रिया या भाव। (ट्रेसपास)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचारक  : वि० [सं० अप√चर्+ण्वुल्-अक] अपचार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचारित  : वि० [सं० अप√चर्+णिच्+क्त] दूसरों के प्रति किया हुआ अनुचित व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचारी (रिन्)  : वि० [सं० अप√चर्+घिनण्] अपचार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचाल  : पुं० [सं० अप+हिं० चाल] १. अनुचित आचरण। बुरी चाल। २. अनुचित आचरण। बुरी चाल। २. अनुचित या बुरा बरताव या व्यवहार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचित  : वि० [सं० अप√चाय् (पुजा) या चि (इकट्ठा करना)+क्त] १. जिसका अपचय हुआ हो। २. सम्मानित। ३. दुर्बल। ४. व्यय किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचिति  : स्त्री० [सं० अप√चाय्+क्तिन्] १. हानि। २. नाश। ३. व्यय। ४. प्रायश्चित्त। ५. अलगाव। ६. सम्मान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपची  : स्त्री० [सं० √पच् (पाक)+अच्—डीष्, न० त०] कंठमाला या गंडमाला नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपचेता (तृ)  : वि० [सं० अप√चि+तृच्] १. किसी का बुरा सोचनेवाला। २. कंजूस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपच्छाय  : वि० [सं० ब० स०] १. छाया रहित। २. बुरी छायावाला। ३. कांति या प्रभा-रहित। ४. धुँधला। पुं० देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपच्छाया  : स्त्री० [सं० प्राय स०] १. बुरी छाया। २. प्रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपच्छी  : पुं० =अपक्षी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपच्छेद  : पुं० [सं० अप√छिद् (काटना)+घञ्] १. काटकर अलग करना। २. हानि। ३. विघ्न-बाधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपच्छेदन  : पुं० [सं० अप√छिद्+ल्युट्-अन] अपच्छेद करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपच्युत  : वि० [सं० अप√च्यु (ह्रास, सहन)+क्त] १. गिरा हुआ। २. गया हुआ। ३. मृत। ४. पिघलकर बहा हुआ। ५. नष्टप्राय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ