शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपन  : सर्व० १. दे० ‘अपना’। २. दे० ‘हम’। (मुहा०)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनपौ  : पुं० [हिं० अपना+पौ या पा (प्रत्य०)] १. अपनापन। निजस्व। मुहा०
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनय  : पुं० [सं० अप√नी (ले जाना)+अच्] १. अनीति। २. संधि आदि उचित रीति से न करना जिससे विपत्ति की संभावना होती है। (कौ०) ३. दे० ‘अपनयन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनयन  : पुं० [सं० अप√नी (ले जाना)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अपनीत, कर्ता अपनेता] १. अलग, जुदा या दूर करना। हटाना। २. एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना या पहुँचाना। जैसे—गणित में किसी अंक या परिमाण का अपनयन। ३. किसी स्त्री या बालक को उसके पति या पिता के घर से छिपा या बहकाकर कहीं और ले जाना। अभिहरण। ४. खंडन। ५. ऋण चुकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपना  : सर्व० [सं० आत्मन्, प्रा० अप्पण, पुं० हिं० अप्पना] एक संबंधवाचक सर्वनाम जिसका प्रयोग (प्रायः विशेषण रूप में) निम्नलिखित आशय सूचित करने के लिए होता है। (क) (वक्ता की दृष्टि से) शरीर, मन या अधिक्षेत्र से संबंध रखनेवाला, जैसे—अपना हाथ, अपना विचार या अपना काम। (ख) हरएक की दृष्टि से उसका। जैसे—आप लोग अपना अपना मत प्रकट करें। (ग) (विधिक दृष्टि से) जिस पर किसी का अधिकार, प्रभुत्व या स्वामित्व हो। जैसे—यह उनका अपना मकान है (अर्थात् किराये या मँगनी का नहीं है)। और (घ) सामाजिक दृष्टि से) जिसका संबंध किसी वर्ग या समाज के सब लोगों से हो। जैसे—अपना देश, अपनी भाषा, अपना शासन।मुहा०
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाइयत  : स्त्री० =अपनायत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाना  : स० [हिं० अपना] १. अपना बनाना। अपना कर लेना। २. ग्रहण या स्वीकार करना। ३. अपने अधिकार या वश में करना। ४. किसी को अपनी शरण में लेना। ५. गले लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनापन  : पुं० [हिं० अपना] १. अपना होने की स्थिति या भाव। आत्मीयता। २. आत्माभिमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनापा  : पुं० [हिं० अपना+आपा (प्रत्य०)] अपनापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाम (न्)  : पुं० [सं० प्रा० स०] नाम या प्रसिद्धि में लगनेवाला कलंक। बदनामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनायत  : स्त्री० [हिं० अपना+यत (प्रत्य०)] १. अपना होने का भाव। आत्मीयता। २. आपसदारी का संबंध। बहुत पास का वैसा व्यवहार या संबंध जैसा सगे-संबंधियों से होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाव  : पुं० [हिं० अपना] अपनाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाश  : पुं० [हिं० आप+नाश] अपना नाश स्वयं करने की क्रिया या भाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनीत  : भू, कृ० [सं० अप√नों (ले जाना)+क्त] १. दूर किया या हटाया हुआ। २. एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाया हुआ। ३. जिसे कोई भगा या हर ले गया हो। (एब्डक्टेड) विशेष दे० ‘अपनयन’
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनेता  : वि० [सं० अप√नो+तृच्] अपनयन करने, किसी को भगाने या हरनेवाला। (ऐब्डक्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनोद  : पुं० [सं० अप√नुद् (प्रेरणा+घञ्] १. दूर करना। हटाना। २. प्रायश्चित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनोदन  : पुं० [सं० अप√नुद्+ल्युट्-अन]=अपनोद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपन्हव  : पुं० दे० ‘अपह्नव’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपन्हुति  : स्त्री० दे० ‘अपह्नुति’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ