शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपहार  : पुं० [सं० अप√हृ (हरण करना)+घञ्] [कर्ता अपहारक, भू० कृ० अपहृत] १. दूसरे की चीज छीनना। अपहरण करना। २. विधिक क्षेत्र में धोखे या बेईमानी से किसी के धन या संपत्ति पर अधिकार करना और उसे भोगना। (एम्बेजल्मेंट) ३.छिपाव। दुराव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपहारक  : वि० [सं० अप√हृ+ण्वुल्-अक] अपहरण करने, छीनने या लूटनेवाला। पुं० १. चोर। २. डाकू। ३. लुटेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपहारित  : भू० कृ० [सं० अप√हृ+णिच् क्त]=अपहृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपहारी (रिन्)  : पुं० [सं० अप√हृ+णिनि] १. अपहरण करने या छीननेवाला। २. नाश करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपहार्य  : वि० [सं० अप√ह्र+ण्यत्] १. (पदार्थ) जिसका अपहरण हो सके। जो छीना या लूटा जा सके। २. (व्यक्ति) जिसकी चीज छीनी या लूटी जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ