शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपूठा  : वि० [सं० अपुष्ट, प्रा० अपुठ] १. जो पुष्ट या प्रौढ़ न हो। कच्चा। २. जिसे ठीक और पूरा ज्ञान न हो। ३. जो पूर्णता तक न पहुँचा हो। ४. जिसमें अभी कुछ काम करना बाकी हो। अधूरा। जैसे—रावन हति लै चलौ साथ ही लंका धरौं अपूठी।—सूर। ५. अदभुत। विलक्षण। ६. उलटा। विपरीत। क्रि० वि० [सं० आ+पृष्ठ] पीछे की ओर। उलटी दिशा में। उदाहरण—सजि अपूठा बाहुड़उ मालवणी मुई।—ढोला मारू। वि० [सं० अस्फुट] १. जो विकसित न हुआ हो। २. जो खिला न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ