शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अप्रतिभ  : वि० [सं० न-प्रतिभा० न० ब०] १. जिसमें प्रतिभा न हो, फलतः चेष्टा, बुद्धि, स्फूति आदि से रहित। २. जो लज्जित करनेवाली घटना या बात के कारण उदास या निरुत्तर हो गया हो। ३. विनम्र। ४. लज्जाशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अप्रतिभा  : स्त्री० [सं० न० त०] १. प्रतिभा का अभाव। २. न्याय में एक निग्रह स्थान जिसमें किसी पक्ष या बात का खंडन नहीं किया जा सकता। ३. लज्जा। ४. कायरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अप्रतिभाव्य  : वि० [सं० प्रअति√भू०(होना)+णिच्+यत्,न० त०] १. जो प्रतिभाव्य न हो। २. (अपराध) जिसमें जमानत न ली जा सकती हो। (नॉन-बेलेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ