शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अफल  : वि० [सं० न० ब०] १. (वृक्ष) जिसमें फल न लगता हो या न लगा हो। फलहीन। २. (कार्य या प्रयत्न) जिसका कोई फल या परिणाम न हो। निष्फल। पुं० झाऊ का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अफला  : स्त्री० [सं० अफल+टाप्] १. वह स्त्री जिसे संतान न होती हो। बाँझ। २. भुई आँवला। ३. घृत-कुमारी। घी-क्वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अफलातून  : पुं० [यू० प्लेटो से अ०] १. प्राचीन यूनान का प्लेटो नामक एक प्रमुख विद्वान तथा दार्शनिक अरबी का नाम। २. वह जो अपने आप को औरों से बहुत बड़ा समझता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अफलित  : वि० [सं० न० त०] १. (वृक्ष) जिसमें फल न लगे हों। २. (कार्य) जिसका कोई परिणाम या फल न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ