शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभद्र  : वि० [सं० न० त०] १. जो भद्र (शिष्ट या सभ्य) न हो। २. जो भद्रों (शिष्टों या सभ्यों) के लिए अनुपयुक्त या शोभन न हो, फलतः अनुचित या अशिष्ट। ३. जो कल्याण या मंगल में बाधक हो। अमांगलिक। ४. अशुभ। पुं० १. बुराई। २. शोक। ३. पाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभद्रता  : स्त्री० [सं० अभद्र+तल्-टाप्] १. अभद्र होने की अवस्था या भाव। २. दूसरे के प्रति किया जानेवाला अनुचित या अशिष्ट व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ