शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिजात  : वि० [सं० ब० स०] १. अच्छे और उच्च कुल से उत्पन्न। कुलीन। २. बुद्धिमान्। समझदार। ३. पंडित। विद्वान। ४. पूज्य। मान्य। ५. मनोहर। सुंदर। ६. उपयुक्त। योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिजात-तंत्र  : पुं० [सं० ष० त०] वह शासन प्रणाली जिसमें राज्य करने का सारा प्रबंध थोड़े से उच्च कुल के तथा संपन्न लोगों के हाथ में रहता है। कुल-तंत्र। (एरिस्ट्रोक्रेसी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिजाति  : स्त्री० [सं० प्रा० स०] अच्छे या उच्च वंश में जन्म होना। कुलीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ