शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिन्न  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अभिन्नता] १. जो भिन्न न हो। एकमय। २. किसी से मिला, लगा या सटा हुआ। संबंद्ध। ३. जिससे कोई अंतर या भेद-भाव न रखा जाए। अंतरंग। घनिष्ठ। जैसे—अभिन्न हृदय मित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिन्नता  : स्त्री० [सं० अभिन्न+तल्-टाप्] १. अभिन्न होने की अवस्था या भाव। २. एकरूपता। ३. घनिष्ट संबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिन्न-पद  : पुं० [ब० स०] श्लेष अलंकार का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिन्न-हृदय  : वि० [ब० स०] (ऐसे दो या कई व्यक्ति) जिनमें भावों विचारों आदि की पूर्ण एकता या समानता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ