शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिलेख  : पुं० [सं० अभि√लिख् (लिखना)+घञ्] १. किसी घटना, विषय, व्यक्ति आदि से संबंध रखनेवाली बातें जो लिखित हों और उसकी प्रमाण हों। २. अभिदेश, निर्देश, स्मृति आदि के लिए लिखकर रखी हुई बातें। ३. न्यायालयों आदि की उक्ति प्रकार से लिखकर रखी हुई सब कारवाइयाँ। (रेकार्ड, उक्त सभी अर्थों के लिए)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेख-अधिकरण  : पुं० [ष० त०] शासन का वह अधिकरण (न्यायालय का सा अधिकार रखने वाला विभाग) जिसे अभिलेखों की लिपि या प्रतिलिपि संबंधी त्रुटियाँ और भूलें सुधारने का अधिकार होता है। (कोर्ट आँफ रेकार्डस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेखन  : पुं० [सं० अभि√लिख्+ल्युट्-अन] [वि० अभिलिखित] १. लिखने अथवा उकरने (किसी चीज पर कुछ खोदने) का काम। २. अभिदेश, स्मृति आदि के विचार से किसी विषय की सब मुख्य-मुख्य बातें लिखना या किसी रूप में अंकित करना। (रेकार्डिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेखन-यंत्र  : पुं० [ष० त०] वह यंत्र जो कही हुई बातों का अभिलेख सुरक्षित रखने के लिए तैयार करता है। (रिकार्डिंग मशीन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेख-न्यायालय  : पुं०=अभिलेख-अधिकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेख-पाल  : पुं० [ष० त०] किसी न्यायालय, कार्यालय आदि के अभिलेखों की देख-करने और उन्हें यथा-स्थान रखनेवाला कर्मचारी। (रेकार्ड कीपर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेखालय  : पुं० [सं० अभिलेख-आलय, ष० त०] ऐसा भवन या स्थान जहाँ अभिलेख प्रस्तुत किये जाते हैं अथवा सुरक्षित रखे जाते हैं। (रेकार्ड रूम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलेखित  : भू० कृ० [सं० अभिलेख+इतच्] =अभिलिखित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ