शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिषेक  : पुं० [सं० अभि√सिच्+घञ्] [वि० अभिषिक्त] १. जल छिड़कना। २. ऊपर से जल डालकर किया जाने वाला स्नान। ३. बाधा, शान्ति या मंगल के लिए मंत्र पढ़कर जल छिड़कना। मार्जन। ४. विधिपूर्वक मंत्र छिड़ककर राज-गद्दी पर बैठना। ५. यज्ञादि के पीछे शांति के लिए किया जानेवाला स्नान। ६. शिवलिंग के ऊपर छेदवाला घड़ा लटकाकर धीरे-धीरे पानी टपकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिषेक्ता (तृ)  : पुं० [सं० अभि√सिच्+तृच्] १. अभिषेक का कृत्य करनेवाला व्यक्ति। २. राज्य-गुरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिषेक्य  : वि० [सं० अभि√सिच्+तृच्] १. अभिषेक का अधिकारी या पात्र। २. जिसका अभिषेक होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ