शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिहित  : वि० [सं० अभि√धा(धारण, पोषण)+क्त] १. अभिधा, उल्लेख, कथन, आदि के रूप में आया या लाया हुआ। २. उल्लिखित। कथित। ३. किसी विशिष्ट नाम से प्रसिद्ध या संबोधित। ४. जो वास्तविक नहीं, बल्कि कहने भर को हो। नाम मात्र का। (नाँमिनल) जैसे—अभिहित पूँजी, अभिहित भाड़ा। पुं० १. नाम। २. शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिहित-संधि  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] ऐसी संधि जिसकी लिखा-पढ़ी न हुई हो। मौखिक निश्चय या संधि। (कौटिल्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिहिति  : स्त्री० [सं० अभि√घञ्+क्तिन्] अभिहित होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ