शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमरा  : स्त्री० [सं० अमर+टाप्] १. दूब। २. गुर्च। गिलोय। ३. सेहुँड़। थूहर। ४. नील का पेड़। ५. चमड़े की झिल्ली जिसमें गर्भ का बच्चा लिपटा रहता है। जरायु। ६. नाभि का नाल जो नवजात बच्चे को लगा रहता है। ७. इंद्रायण। ८. बरगद की एक छोटी जंगल जाति। बरियारा। ९. घीक्वार। १. इंद्रपुरी। पुं० दे० ‘अमड़ा’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमराई  : स्त्री० [सं० आम्ररजि] वह स्थान जहाँ आम के बहुत से वृक्ष हों। आमों का बगीचा या बारी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमराउ  : पुं० [सं० आम्रराजि] आम का बगीचा। अमराई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमराचार्य  : पुं० [सं० अमर-आचार्य, ष० त०] देवताओं के गुरु, बृहस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमराद्रि  : पुं० [सं० अमर-अद्रि, ष० त०] देवताओं का पर्वत, समेरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमराधिप  : पुं० [सं० अमर-अधिप, ष० त०] देवताओं का स्वामी, इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमरापगा  : स्त्री० [सं० अमर-आपगा, ष० त०] देवतताओं की नदी, स्वर्गगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमरारि  : पुं० [सं० अमर-अरि, ष० त०] देवताओं का शत्रु, असुर या राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमरालय  : पुं० [सं० अमर-आलय, ष० त०] १. इंद्र-लोक। २. स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमरावती  : स्त्री० [सं० अमर+मतुप्,वकार,दीर्घ] देवताओं की पुरी। इंद्रपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ