शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमानत  : स्त्री० [अ०] १. कुछ समय या निश्चित अवधि के लिए अपनी वस्तु किसी दूसरे के पास रखना। २. उक्त प्रकार से रखी हुई चीज। उपनिधि। ३. अमीन का कार्य या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत-खाता  : पुं० [अ०+हिं० ] पंजी, बही आदि में वह खाता या विभाग जिसमें अमानत की रकमें जमा की जाती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत-खाना  : पुं० [अ०+फा०] वह स्थान जहाँ चीजें अमानत में रखी जाएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानतदार  : पुं० [अ०+फा०] जिसके पास कोई चीज धरोहर रखी जाती हो या रखी जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत-नामा  : पुं० [अ० अमानत+फा० नामा] किसी के पास कुछ अमानत रखने के समय उसेक प्रमाण स्वरूप लिखा जानेवाला पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ