शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमी  : वि० [सं०√अम् (रोग)+इनि] बीमार। रूग्ण। पुं० =अमिय (अमृत)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीकर  : पुं० [सं० अमृतकर] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमी-कला  : पुं० चंद्रमा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीत  : वि० [सं० अमित्र, प्रा० अमित्त] जो मीत अर्थात् मित्र न हो, फलतः बैरी या शत्रु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीन  : पुं० [अ०] [भाव० अमीनी] माल-विभाग का वह कर्मचारी जो जमीन की नाप-जोख, बँटवारे आदि का प्रबंध करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमी-निधि  : पुं० [हिं० अमी+सं० निधि] १. अमृत का समुद्र। २. चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीमांसा  : स्त्री० [सं० न० त०] १. मीमांसा का अभाव। २. दूषित विवेचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीर  : पुं० [अ०] [भाव० अमीरी] १. धनवान। संपन्न। २. उदार। जैसे—दिल का अमीर। ३. नेता। सरदार। ४. अफगानिस्तान के राजाओं की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीरजादा  : पुं० [अ०+फा०] [स्त्री० अमीरजादी] १. राजकुमार। शाहजादा। २. बहुत बड़े अमीर या धनवान का पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीराना  : वि० [अ० अमीर से फा०] अमीरों का सा। अमीरों जैसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीरी  : स्त्री० [अ०] १. अमीर या धनी होने की अवस्था या भाव। दौलतमंदी। संपन्नता। २. उदारता। वि० १. अमीरों से संबंध रखनेवाला। २. अमीरों की तरह का। जैसे—अमीरी ठाठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमीव  : पुं० [सं०√अम्+वन, नि० ई] १. पाप। २. कष्ट। दुःख। ३. बीमारी। रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ