शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अर्ज  : पुं० [अ०] १. पृथ्वी। २. जमीन। भूमि। ३. बेड़े बल का विस्तार। चौड़ाई। पनहा। स्त्री० [अ०] निवेदन। प्रार्थना। विनती। पुं० [फा०] १. दाम। मूल्य। २. प्रतिष्ठा। सम्मान। ३. बड़प्पन। महत्त्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जक  : वि० [सं०√अर्च (अरजना)+ण्वुल्-अक] १. अर्जन करके अपने अधिकार में लानेवाला। २. प्राप्त करनेवाला। पुं० १. सितपर्णास। २. बनतुलसी। बबई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जदाश्त  : पुं० [अ०] प्रार्थना-पत्र। अर्जी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जन  : पुं० [सं०√अर्च+ल्युट्-अन] [वि० अर्जनीय] १. अधिकार में लाने, कमाने प्राप्त करने या हस्तगत करने की क्रिया या भाव। २. संग्रह करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जनीय  : वि० [सं०√अर्च+अनीयर्] १. जिसका अर्जन किया जाने को हो, अथवा जो इस योग्य हो, कि उसका अर्जन किया जा सके। २. संग्रह करने योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जमा  : पुं०=अर्यमा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जित  : भू० कृ० [सं०√अर्च+क्त] १. जिसका अर्जन किया गया हो। कमाया हुआ। (अर्न्ड) २. संगृहीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जित-छुट्टी  : स्त्री० [सं०+हिं० ] नियत समय तक कार्य या सेवा कर चुकने के उपरांत आधिकारिक रूप से मिलने वाली छुट्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जी  : स्त्री० [अ०] प्रार्थना-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जीदावा  : स्त्री० [अ०] वादी का वह पहला निवेदन-पत्र जिसे वह न्यायालय में अपना वाद उपस्थित करने के समय देता है। (प्लेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जीनवीस  : पुं० [अ०+फा०] वह व्यक्ति जो लोगों के विधिक प्रार्थना-पत्र या अर्जीदावे आदि लिखने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जीनालिश  : पुं० दे० ‘अर्जीदावा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुन  : पुं० [सं०√अर्च+उनन] १. पाँच पांडव भाइयों में से मँझले भाई जो कुंती के गर्भ से उत्पन्न और श्रीकृष्ण के परम सखा थे। २. भारत के अधिकतर प्रदेशों में होनेवाला एक प्रसिद्ध वृक्ष, जिसमें बिना फूल ही फल लगते हैं। ३. हैहय-वंशी एक सहस्रार्जुन। ४. सफेद कनेर। ५. मोर। ६. एक नेत्र रोग। ७.इ कलौता बेटा। ८. इंद्र। ९. सफेद रंग। १. चाँदी। ११. सोना। १२. दूब। वि० १. उज्जवल। सफेद। २. साफ। स्वच्छ। ३. चमकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुन-ध्वज  : पुं० [ष० त०] हनुमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुन-ध्वजा  : स्त्री० [सं० अर्जुध्वज] वह पताका जिस पर हनुमान जी का चित्र अंकित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुन-सखा  : पुं० [ष० त०] अर्जुन के मित्र अर्थात् श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुनायन  : पुं० [सं० अर्जुन+फक्-आयन] बराहमिहिर के अनुसार, उत्तर भारत का एक प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुनी  : स्त्री० [सं० अर्जुन+ङीष्] १. करतोया नदी। २. सफेद गाय़। ३. कुटनी। ४. उषा। ५. एक प्रकार का साँप। ६. अनिरुद्ध की पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्जुनोपम  : पुं० [सं० अर्जुन-उपमा, ब० स०] सागौन का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ