शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवध  : पुं० [सं० अयोध्या] १. अयोध्या नगरी। २. उक्त नगरी के आस-पास का प्रदेश। (प्राचीन कोशल) स्त्री० =अवधि। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवध  : वि० =अवध्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधा  : स्त्री० [सं० अव√धा (धारण करना)+अङ्-टाप्] ज्यामिति में वृत्त का खंड या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधातव्य  : वि० [सं० अव√धा+तव्यत्] जिसपर अवधान दिया जाने को हो अथवा जो अवधान के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधाता (तृ)  : पुं० [सं० अव√धा+तृच्] [स्त्री० अवधानी] १. किसी वाद, विषय या व्यक्ति का अवधान या ध्यान रखनेवाला। (केयर-टेयर) २. कोई कार्य ठीक प्रकार से संचालित करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधात्री-सरकार  : स्त्री० [सं० अवधात्री, अवधातु+ङीष्, फा० सरकार] वह सरकार जो नयी तथा स्थायी सरकार संघटित होने से पहले कुछ समय तक शासन की देख-रेख करती हो। (केयर-टेकर गवर्नमेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधान  : पुं० [सं० अव√धा+ल्युट्-अन] १. एकाग्र या सावधान होने की अवस्था या भाव। २. सावधानतापूर्वक देख-रेख करना। (केयर) ३. सावधानतापूर्वक कार्य का संचालन या उसका भार। (चार्ज) पुं० [सं० आधान] गर्भ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधानी (निन्)  : वि० [सं० अवधान+इनि]=अवधाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधायक  : पुं० [सं० अव√धा+ण्वुल्-अक] वह अधिकारी जिसकी अधीनता या देख-रेख में कोई कार्य होता हो। किसी काम का कर्त्ता=धर्त्ता। (इंचार्ज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधायक-सरकार  : स्त्री० -अवधात्री सरकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधार  : पुं० [सं० अव√धृ (धारण)+णिच्+अच्]=अवधारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारक  : वि० [सं० अव√धृ+णिच्+ल्युट्-अन] १. अच्छी तरह सोच-समझकर कोई धारणा या निश्चय करना। २. किसी परिणाम तक पहुँचना या परिणाम निकालना। ३. किसी कार्य के संबंध में दृढ़तापूर्वक किया जानेवाला निश्चय। (डिटर्मिनेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारणा  : स्त्री० [सं० अव√धृ+णिच्+युच्-अन-टाप्] =अवधारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारणीय  : वि० [सं० अव धृ+णिच्+अनीयर] १. जिसका अवधारण हो सके अथवा जो अवधारण किये जाने के योग्य हो। २. जिसका अवधारण होने को हो। ३. ग्रहण या धारण किये जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारना  : स० [सं० अवधारण] ग्रहण या धारण करना। अ० सोच=समझकर निश्चय करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारति  : भू० कृ० [सं० अव√धृ+णिच्+क्त] जिसका या जो अवधारण किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधार्य्य  : वि० [सं० अव√धृ+णिच्+यत्] जिसका अवधारण होने को हो या हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधावन  : पुं० [सं० अव√धाव् (गति)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अवधावित] १. किसी को पकड़ने के लिए उसेक पीछे दौड़ना। पीछा करना। २. अच्छी तरह धोकर निर्मल या स्वच्छ करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधावित  : भू० कृ० [सं० अव√धाव्+क्त] १. जिसका पीछा किया गया हो। २. साफ किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधि  : स्त्री० [सं० अव√धा+कि] १. नियत, निश्चित या सीमित समय। २. कोई काम पूरा करने या होने का निश्चित किया हुआ समय।मुहावरा—अवधि बदना-कोई काम पूरा करने के लिए समय निश्चित करना। जैसे—अवधि बदि सैयाँ अजहूँ न आवे।(गीत) ३. समय का निश्चित भोगकाल। (टर्म) जैसे—किसी अधिकारी की अवधि पूरी होना। ४. सीमा। हद। अव्य० तक। पर्यंत। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधि-दर्शन  : पुं० [ष० त०] गड़ी, छिपी या दबी हुई चीजें दिखाई देना। (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधि-वाधित  : भू० कृ० [ष० त०] (अधिकार कार्य या व्यवहार) जिसकी अवधि बीत चुकी हो और इसी लिए उसका अब उपयोग प्रयोग या विचार न हो सकता हो। (बार्ड बाई लिमिटेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधिमान  : पुं० [सं० अवधिमात्] सागर। समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधी  : वि० [सं० अयोध्या] १. अवध-संबंधी। अवध का। स्त्री० अवध प्रांत की बोली जो पूर्वी हिन्दी की एक शाखा है। पुं० अवध का निवासी। स्त्री० =अवधि। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधीरण  : पुं० [सं० अव√धीर् (अवत्रा)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अवधीरति] किसी का महत्त्व या मान कम समझकर या कम आँककर उसके साथ ओछा व्यवहार करना। (स्लाइट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधीरणा  : स्त्री० [सं० अव√धीर्+णिच्+युच्-अन-टाप्]=अवधीरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधीरित  : भू० कृ० [सं० अव√धीर्+क्त] १. जिसका अवधीरण (उपेक्षा या तिरस्कार) हुआ हो। २. जिसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधू  : पुं० =अवधूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधूक  : वि० [सं० न० ब० कप्] जिसकी पत्नी न हो (फलतः कुँआरा या विधुर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधूत  : वि० [सं० अव√धू (काँपना)+क्त] १. कँपाया या हिलाया हुआ। २. जिसे हानि या क्षति पहुँची हो। ३. उपेक्षित। अपमानित। ४. अस्वीकृत। ५. पराजित। ६. सांसारिक मोह-माया से युक्त। पुं० [सं० अवधूत] [स्त्री० अवधूतिन, अवधूती, वि० अवधूती] १. वह जो सांसारिक बंधनों से मुक्त हो चुका हो। त्यागी। विरक्त। २. वह साधक जिसने सहजावस्था प्राप्त कर ली हो। ३. नाथ-पंथी सिद्ध योगी। ४. साधकों की भाषा में, मन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधूत-वेश  : वि० [ब० स०] १. गंदे या मैले-कुचैले वस्त्र पहनने वाला। २. नग्न। नंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधूती  : वि० [हिं० अवधूत] अवधूत संबंधी। जैसे—अवधूती वृत्ति। स्त्री अवधूत होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधूपति  : वि० [सं० अव√धूप् (ताप या धूप करना)+क्त] सुगंधित द्रव्य जलाकर उसके धुएँ से सुगंधित किया हुआ। जैसे—अवधूपित केश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधूलन  : पुं० [सं० अवधूलि+णिच्+ल्युट्-अन] धूल या चूर्ण की तरह की चीज छिड़कना। (डस्टिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधृत  : भू० कृ० [सं० अव√धृ (धारण)+क्त] =अवधारित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधेय  : वि० [सं० अव√धा+यत्] १. जिसपर अवधान या ध्यान दिया जाने को हो या दिया जा सकता हो। २. जानने योग्य। ३. जिसका आदर किया जा सके। ४. श्रद्धेय। पुं० अभिधान। नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधेश  : पुं० [सं० अवध-ईश, ष० त०] १. अवध का राजा या स्वामी। २. अवध के राजा, दशरथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवध्य  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका वध न हो सकता हो। २ ०जिसका वध करना उचित न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवध्वंस  : पुं० [सं० अव√ध्वंस् (अधःपतन)+घञ्] १. त्यागना या दूर हटाना। २. अनादर अपमान या उपेक्षा करना। ३. बुरी तरह से किया हुआ ध्वंस या नाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवध्वस्त  : भू० कृ० [सं० अव√ध्वंस्+क्त] १. त्यागा या दूर हटाया हुआ। २. निंदित। ३. तिरस्कृत। ४. विनष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ