शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवबोध  : पुं० [सं० अव√बुध् (जानना)+घञ्] १. जागने की क्रिया या भाव। २. जानना। ३. ज्ञान। बोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवबोधक  : वि० [सं० अव√बुध्+णिच्+ण्वुल्-अक] १. अवबोध या ज्ञान कराने वाला। २. जगाने वाला। पुं० १. चारण या बंदी जिसका काम गीतगाकर राजा को जगाना होता था। २. चौकीदार। पहरुआ। ३. सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवबोधन  : पुं० [सं० अव√बुध्+णिच्+ल्युट्-अन] १. ज्ञान या बोध कराने की क्रिया या भाव। २. सूचना या शिक्षा देना। ३. चेतावनी देना। चेताना। ४. वह मानसिक शक्ति जिससे किसी बात का ठीक स्वरूप जल्दी या सहज में समझ लिया जाता हैं। (पर्सेप्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ