शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवमान  : पुं० [सं० अव√मन् (मानना)+घञ्] [भू० कृ० अवमानित] १. किसी के मान का पूरा ध्यान न रखना। जितना चाहिए, उतना आदर या मान न करना। (डिसरिगार्ड) विशेष दे० अवज्ञा। २. महत्त्व मान या मूल्य ठीक प्रकार से न आँकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवमानन  : पुं० [सं० अव√मन्+णिच्+ल्युट्-अन] अवमान या अपमान करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवमानना  : स० [सं० अवमान] अवमान करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवमानित  : भू० कृ० [सं० अव√मन्+णिच्+क्त] १. जिसका अवमान हुआ हो। २. दे० ‘अपमानित’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवमानी (निन्)  : वि० [सं० अव√मन्+णिच्+णिनि] अपमान या अवमान करनेवाला। उदाहरण—सोचिअ सूद्र विप्र अवमानी।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ