शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवलेप  : पुं० [सं० अव√लिप्(लीपना)+घञ्] १. उबटन लेप आदि चिकने तथा सुगंधित तरल पदार्थ जो शरीर पर मले या लगाये जाते है। २. मलहम। ३. अपने आप में ऐसे गुणों या विशेषताओं का आरोप करना जो वास्तव में न हो अथवा कम हों। अपनी योग्यता के संबंध में आवश्यकता से अधिक होनेवाला भान। (प्रिजम्पशन) ४. अभिमान। ५. आक्रमण। चढ़ाई। ६. हिंसा। ७. संबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलेपक  : वि० [सं० अव√लिप्+ण्वुल्-अक] अपने आप में किसी बात का झूठा अवलेप करनेवाला। अपने आपको कुछ लगाने या बड़ा समझनेवाला। (प्रिजम्पट्यूअस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलेपकता  : स्त्री० [सं० अवलेपक+तल्-टाप्] अवलेपक होने की अवस्था गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलेपन  : पुं० [सं० अव√लिप्+ल्युट्-अन] १. उबटन, लेप आदि सुंगधित पदार्थ शरीर पर लगाने की क्रिया या भाव। २. मलहम लगाना। ३. अपने आप में ऐसे गुणों या विशेषताओं का आरोप करना जो वास्तव में न हों। ४. लगाव। संबंध। ५. ऐब। दोष। ६. चंदन का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलेपना  : अ० [सं० अवलेप] १. अपने आपको दूसरें से बहुत बढ़ा-चढ़ा समझना। अपने में ऐसे गुणों का आरोप करना जो वास्तव में न हों। २. किसी पर कोई आरोप करना। दोष लगाना। उदाहरण—विद्यापति इन सुन वर नारि। पहु अव लेपिस दोष विचारि।—विद्यापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ