शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवलोक  : पुं० [सं० अव√लुक् या लोक(देखना)+घञ्] १. दृष्टिपात। २. उद्देश्य विशेष से ध्यानपूर्वक देखना। पुं० =आलोक (प्रकाश)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोकक  : वि० [सं० अव√लोक्+ण्वुल्-अक] १. अवलोकन या दृष्टिपात करनेवाला। २. उद्देश्य विशेष से ध्यानपूर्वक देखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोकन  : पुं० [सं० अव√लोक्+ल्युट्-अन] १. किसी उद्देश्य से ध्यानपूर्वक देखने की क्रिया या भाव। २. दृष्टिपात करना। देखना। (आदर-सूचक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोकना  : स० [सं० अवलोकन] १. ध्यानपूर्वक देखना। २. इस विचार से देखना कि इसमें कोई दोष तो नहीं है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोकनीय  : वि० [सं० अव√लोक्+अनीयर्] [स्त्री० अवलोकनीया] १. अवलोकन किये जाने के योग्य। २. बहुत सुंदर या अच्छा। दर्शनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोकित  : भू० कृ० [सं० अव√लोक्+क्त] जिसका अवलोकन किया गया हो। पुं० एक बुद्ध का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोकितेश्वर  : पुं० [सं० अवलोकित-ईश्वर, कर्म० स० या ब० स०] एक बोधिसत्त्व का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलोक्य  : वि० [सं० अव√लोक्+ण्यत्] १. जिसका अवलोकन होने को हो। २. दे० ‘अवलोकनीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ