शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असत  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका अस्तित्व या सत्ता न हो, फलतः अवास्तविक। २. जो सत्य न हो, फलतः झूठा या मिथ्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असती  : वि० [सं० असत्+ङीष्] जो सती या पवित्रता न हो अर्थात् कुटला या दुश्चचरित्रा (स्त्री० )
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असतुति  : स्त्री० =स्तुति।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्कार  : पुं० [सं० न० त०] १. सत्कार या उचित आदर का अभाव। २. तिरस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्कृत  : भू० कृ० [सं० न० त०] जिसका असत्कार हुआ हो। अपमानित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्कृत्य  : वि० [असत्-कृत्य,ब० स०] अनुचित या बुरे कार्य या कृत्य करनेवाला। पुं० [कर्म० स०] अनुचि या बुरा काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्ता  : स्त्री० [सं० न० त०] सत्ता का अभाव। अस्तित्व में या विद्यमान न होना। अविद्यमानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्त्व  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसमें सत्त्व या सार न हो। सार-हीन। २. जो सच्चा या वास्तविक न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्परिग्रह  : पुं० [कर्म० स०] अनुपयुक्त वस्तु या अनुपयुक्त व्यक्ति की वस्तु ग्रहण करना। (धर्म-शास्त्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्य  : वि० [सं० न० त०] जो सत्य या उसके अनुरूप न हो, फलतः झूठ या मिथ्या। जैसे—असत्य कथन। पुं० १. झूठापन। झुठाई। २. झूठ बोलनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यता  : स्त्री० [सं० असत्य+तल्-टाप्] असत्य होने की अवस्था या भाव। सच्चाई न होना। मिथ्यात्त्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यवाद  : पुं० [ष० त०] असत्य या झूठ बोलना। मिथ्या भाषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यवादी (दिन्)  : वि० [असत्य√वद् (बोलना)+णिनि] असत्य बोलनेवाला। झूठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यशील  : वि० [ब० स०] जो अपने आचरण भाषण आदि में सत्यता का पालन न करता हो। प्रायः झूठ बोलने या झूठा आचरण व्यवहार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यसंध  : वि० [न० त०] १. सत्य का ध्यान न रखने या पालन न करनेवाला। २. प्रायः धोखा देने वाला। कपटी। छली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ