शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असत्य  : वि० [सं० न० त०] जो सत्य या उसके अनुरूप न हो, फलतः झूठ या मिथ्या। जैसे—असत्य कथन। पुं० १. झूठापन। झुठाई। २. झूठ बोलनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यता  : स्त्री० [सं० असत्य+तल्-टाप्] असत्य होने की अवस्था या भाव। सच्चाई न होना। मिथ्यात्त्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यवाद  : पुं० [ष० त०] असत्य या झूठ बोलना। मिथ्या भाषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यवादी (दिन्)  : वि० [असत्य√वद् (बोलना)+णिनि] असत्य बोलनेवाला। झूठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यशील  : वि० [ब० स०] जो अपने आचरण भाषण आदि में सत्यता का पालन न करता हो। प्रायः झूठ बोलने या झूठा आचरण व्यवहार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असत्यसंध  : वि० [न० त०] १. सत्य का ध्यान न रखने या पालन न करनेवाला। २. प्रायः धोखा देने वाला। कपटी। छली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ